भारती ‘आशा’ सहाय चौधरी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीर महिला सेनानी थीं। उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में आज़ाद हिंद फ़ौज (INA) से जुड़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया।
उनका जीवन साहस, देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। उनका जन्म 1928 में कोबे, जापान में हुआ था। 12 अगस्त 2025 को उनके निधन के साथ एक प्रेरणादायी अध्याय का अंत हुआ, लेकिन राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳🙏




















