मेष
मेष राशि वालों का खर्च बढ़ेगा, कामकाज निपटाने के लिए आपको ज्याद भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखकर कार्य व्यवहार करें। वाद-विवाद में पड़ने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।
वृष
वाहन सुख में वृद्धि होगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
मिथुन
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन फिर भी मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक शांति रहेगी। क्रोध की गति में कमी आ सकती है। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह
मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का साथ भी मिल सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा।
कन्या
मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मन अशांत रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
तुला
आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे,परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। भवन का सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
धनु
पठन-पाठन में रुचि रहेगी,परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा।
मकर
पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ
आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं का वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी।
मीन
नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भाइयों से विरोध रहेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।




















