वीर टिकेन्द्रजीत सिंह
पुण्यतिथि: 13 अगस्त 1891
जन्म स्थान: मणिपुर
वीर टिकेन्द्रजीत सिंह मणिपुर के महान देशभक्त और वीर स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने वर्ष 1891 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध मणिपुर की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया।
मणिपुर के युवराज टिकेन्द्रजीत सिंह ने अंग्रेजी शासन के सामने झुकने के बजाय मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 13 अगस्त 1891 को उन्हें जनसमक्ष फाँसी दी गई। उनके साथ जनरल थंगल को भी मृत्युदंड दिया गया।
उनका बलिदान मणिपुर के इतिहास में साहस, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी स्मृति में 13 अगस्त को मणिपुर में देशभक्त दिवस (Patriots’ Day) के रूप में मनाया जाता है।




















