आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 30 नवंबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप शालीन और स्वतन्त्र प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे। आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करने वाला होगा। आपमें सही समय पर सही कार्य करने की अद्भुत क्षमता होगी। राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रुचि रखेंगे। आपका आत्मविश्वास अटूट एवं दृढ़ होगा। आपके मन-मस्तिष्क में सदैव नयेनये विचार अंकुरित होते रहेंगे। आप स्वयं के प्रयत्नों से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। कभी-कभी आप दूसरों पर शासन करना या उन पर अपनी विचारधारा थोपना चाहेंगे। मौज-मस्ती व भोग-विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। आप अपनी बातों को सबके समक्ष सुरुचिपूर्ण व रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक होंगे। आप कठोर अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे। कभी-कभी स्वयं की प्रगति देखकर आप में अहं की भावना जागृत होगी। जीवन में शुभता हेतु अपने इष्ट देवी देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों का इस्तेमाल अधिकतम करें। बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। परोपकारी बनें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ बृं बृहस्पतये नमः मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30 जन्मरत्न : पोखराज
अंक : 1,7 उपरत्न : सुनहला (गोल्डन टोपाज)
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय-19 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवंबर से 20 दिसम्बर


















